रिनमॉयल फेर्रो एलॉय्स प्राइवेट लिमिटेड, बोब्बिली

राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आर आई एन एल) और मॉयल लिमिटेड के 50:50 हिस्सेदारी से स्थापित रिनमॉयल फेर्रो एलॉय्स प्राइवेट लिमिटेड एक संयुक्त उद्यम कंपनी है| आंध्रप्रदेश राज्य के विजयनगरम जिले के बोब्बिली (विशाखपट्टणम से 110 किलोमीटर दूर), में रिनमॉयल फेर्रो एलॉय्स कंपनी के संयंत्र की स्थापना दि.29 जुलाई, 2009 को आंध्र प्रदेश इंडस्ट्रियल इंफ्रैस्ट्रक्चर कार्पोरेशन लिमिटेड (ए पी आई आई सी) ग्रोथ सेंटर में की जा चुकी है|

शेयरधारकों के बारे में

आर आई एन एल : भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के अधीन संचालित राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड, आंध्रप्रदेश राज्य में एक बृहदतम इस्पात कंपनी है| आर आई एन एल, द्वारा लगभग 7.3 मिलियन टन से अधिक गुणवत्तापूर्ण लंबे उत्पाद जैसे टोर स्टील, बॉर, रॉड्स, एंगिल्स, चैनल, बीम आदि बनाए जाते हैं, जो जनसामान्य हेतु भवन निर्माण एवं व्यापक स्तर पर मूलसंरचनाओं के विकास हेतु उपयोग में लाये जाते हैं|

मॉयल: : भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के अधीन संचालित मैंगनीज ओर (इंडिया) लिमिटेड, देश की बृहदतम मैंगनीज अयस्क उत्पादक कंपनी है| मॉयल देश की कुल मैंगनीज अयस्क की आवश्यकताओं का लगभग 50% से अधिक की पूर्ति करता है| यह कंपनी मूल्यवर्धन स्वरुप प्रतिवर्ष 10,000 टन फेर्रो मैंगनीज और प्रतिवर्ष 1000 टन इलक्ट्रोलाइटिक मैंगनीज डाईआक्साइड का उत्पादन भी करती है|

उद्देश्य

आर आई एन एल द्वारा गुणवत्तापूर्ण इस्पात उत्पादन हेतु अति महत्वपूर्ण फेर्रो एलॉय्स की निर्बाध आपूर्ति हेतु आर आई एन एल एवं मॉयल के संसाधनों (तकनीकी विशेषज्ञता, कुशल मानवशक्ति, उपलब्ध मूलसंरचना के साथ) के उपयोग के उद्देश्य से रिनमॉयल का गठन किया गया है|