मूल संरचना

 

लाइट व मीडियम मर्चेंट मिल

सतत ढलाई विभाग में ढाले गये ब्लूमों को गर्म करके दो उच्च गतिवाले व पूर्ण स्वचालित रोलिंग मिल, अर्थात लाइट व मीडियम मर्चेंट मिल (एल एम एम एम) एवं मीडियम मर्चेंट व स्ट्रक्चरल मिल (एम एम एस एम) में रोल किया जाता है| एल एम एम एम में उत्पादित बिलेटों को आगे बार मिल/वॉयर रॉड मिल (डब्ल्यू आर एम) में रोल किया जाता है| परिसज्जित उत्पादों में वॉयर रॉड एवं रीइनफोर्समेंट बार, राउंड, स्क्वेयर, फ्लैट, एंगिल, चैनल, बिलेट आदि जैसे लंबे उत्पाद शामिल हैं|

सतत ढलाई प्रभाग से प्राप्त ब्लूमों को बिल्लेटों के रूप में ढाला जाता है, जिनमें कुछ बिल्लेट बेच दिये जाते हैं और शेष बार मिल/वॉयर रॉड मिल में भेजे जाते हैं| सतत दो-लाइन बार मिल में 8 स्टैंड वाले डबल स्ट्रैंड रफिंग ट्रेन, 4 स्टैंड एकल स्ट्रैंड वाली 2 इंटरमीडियट ट्रेन एवं 4 स्टैंड एकल स्ट्रैंड वाली फिनिशिंग ट्रेन हैं| सतह की अच्छी गुणवत्ता और टालरेन्स की प्राप्ति के क्रम में तननमुक्त रोलिंग हेतु फिनिशिंग स्टैंड के बीच लूपर लगे हुए हैं| ऊपर से बंद आकार के हाऊसिंग हैं| घर्षणरोधी बेयरिंग में रोल नेक लगाये गये हैं|

सुविधाएँ

ब्रेकडाऊन मिल
  • 7 स्टैंड वाली ब्रेक डाऊन मिल |
बार मिल
  • 8 स्टैंड वाली रफिंग मिल (2 स्ट्रैंड रोलिंग) |
  • 2X4 स्टैंड वाली इंटरमीडियट मिल (एकल स्ट्रैंड रोलिंग) |
  • 2X4 स्टैंड वाली फिनिशिंग मिल (एकल स्ट्रैंड रोलिंग) |

प्रमुख विशेषताएँ

  • रोलिंग मिल भट्ठियों में वाष्पीकृत शीतलन प्रणाली |
  • रोलिंग मिलों में कंप्यूटरीकरण |
  • टेंपकोर शीतलन प्रक्रिया के माध्यम से बेहतर मुड़ाव व वेल्डेबिलिटी सहित उच्च सामर्थ्य की प्राप्ति |

क्षमता

  • 0.88 मिलियन टन प्रतिवर्ष उत्पादन क्षमतावाली मिल |

प्रवर्तन की तिथियाँ

  • बिलेट मिल ट्रॉयल प्रचालन – 28.09.90 |
  • बार मिल ट्रॉयल प्रचालन – 29.10.91 |