मूल संरचना

 

स्ट्रक्चरल मिल

सतत ढलाई मशीन द्वारा ढाले गए 200 मिलिमीटर x 200 मिलिमीटर x 12 मिलिमीटर आकार व 3760 किलोग्राम वजन वाले शीतल ब्लूमों के उपयोग से, 3733 घंटे रोलिंग करके प्रतिवर्ष 7,00,000 टन सीधे लंबाई वाले स्ट्रक्चरल्स और 4533 घंटे रोलिंग करके लगभग 8,50,000 टन प्रतिवर्ष सीधे लंबाई वाले स्ट्रक्चरल्स के उत्पादन के लिए मिल का डिजाइन किया गया है|

सुविधाएँ

  • वॉकिंग बीम री-हीटिंग फर्नेस, कोल्ड स्टोरेज चार्ज युक्त 200 टन प्रतिघंटे, तथा उपयुक्त चार्जिंग एवं डिस्चार्जिंग सेवाएं |
  • पिंच रोल एवं उच्च दाब जल स्थैतिक डिस्केलर वाला फर्नेस एक्जिट क्षेत्र |
  • सतत ढलाई मिल में फीडिंग हेतु एक्जिट फर्नेस टेबुल |
  • सतत ढलाई मिल में ''हाउसिंग लेस टाइप' 17 रोलिंग स्टैंड हैं, जिनमें से
    1. रफिंग मिल के H-V सुविधा वाले 7 स्टैंड |
    2. इंटरमिडिएट मिल के H अथवा H/V/U अथवा H/U अथवा H/V सुविधा के 5 स्टैंड |
    3. फिनिशिंग मिल के H अथवा H/V/U अथवा H/U अथवा H/V सुविधा के 5 स्टैंड |
  • स्टैंड संख्या 7 के पश्चात क्रॉप जैसे स्टार्ट/स्टॉप क्रैंक शीयर |
  • स्टैंड संख्या 12 के पश्चात क्रॉप जैसे स्टार्ट/स्टॉप रोटरी शीयर |
  • स्टैंड संख्या 17 के पश्चात डिवाइडिंग शीयर हेतु मल्टीपल लेंथ कट |
  • दोनों तरफ 90 मीटर लंबे शीतलन पटल |
  • सीधाकरण मशीन |
  • 84 मीटर लंबाई का बैचिंग क्षेत्र |
  • लंबाई के अनुसार काटने हेतु प्रत्येक लाइन में तीन आरियाँ |
  • भंडारण, बाँधने, वजन और संग्रह करने के स्थानक |

विशेषताएँ

  • 'हाउसिंग लेस टाइप' 17 रोलिंग स्टैंड वाले सतत मिल |
  • बार के लंबाई में काटने की विधि का इष्टतमीकरण |
  • बेहतर गुणवता नियंत्रण हेतु ऑनलाइन स्वचालित मापक |
  • परिसज्जित उत्पादों के बंडल बनाने व उन्हें बाँधने के लिए स्वचालित मशीन |
  • सुरंग को घिसने से बचाने के लिए स्केल फ्लूम सुरंग में बसाल्ट रॉक लाइनर |
  • न्यूनतम तनन नियंत्रण एवं तनन मुक्त (लूप) नियंत्रण |
  • सभी उत्पादों हेतु इष्टतमीकृत रोल पास डिजाइन |
  • ढाले गए माल की आकस्मिक कटाई हेतु पूरे मिल में स्टार्ट/स्टॉप टाइप फ्लाइंग शीयर |

क्षमता

  • 0.70 मिलियन टन प्रतिवर्ष| विस्तारित उत्पादन क्षमता प्रतिवर्ष 0.85 मिलियन टन |

निर्विष्ट पदार्थ

  • सतत ढलाई वाले शीतल ब्लूम: 200 मिलिमीटर x 200 मिलिमीटर x 12 मीटर, 3760 किलोग्राम वजन |

उत्पाद मिश्र

  • बीम :ISMB100,125,150मिमी; ISJB 150, 175मिमी; ISLB 100,125,150 मिमी |
  • चैनल्स : ISMC 75,100, 125,150, 175मिमी; ISJC 100, 125, 150, 175मिमी |
  • एंगल्स : 55, 60, 65, 75, 80, 90, 100मिमी |
  • फ्लैट : 70 से 180 मिमी (मोटाई 8-30 मिमी) |
  • विशेष उत्पाद जैसे
    • राउंड : 45 से 95 मिलिमीटर तक |
    • स्क्वेयर : 45 से 80 मिलिमीटर तक |
    • एच ई (समांतर फ्लेंजेस के साथ कॉलम): 100 से 120 मिलिमीटर तक |
    • आई पी एन (टेपर्ड फ्लेंजेस के साथ बीम): 100 से 180 मिलिमीटर तक |
    • आई पी ई (समांतर फ्लेंजेस के साथ बीम): 100 से 180 मिलिमीटर तक |
    • टी ई ई: 60x60x7 मिलिमीटर |
    • असमान एंगिल: 80x50, 90x60, 125x75 मिलिमीटर |

प्रवर्तन की तिथि

  • मिल: हॉट ट्रायल प्रवर्तन 30.04.2015 और दिनांक 15.02.2016 से उत्पादन आरंभ