ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन कम करने एवं जलवायु परिवर्तन के संबंध में आर आई एन एल-वी एस पी द्वारा किये जा रहे उपाय एवं प्रयास

ऊर्जा दक्षता ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली आई एस ओ : 50001 हरित गैस प्रबंधन

ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली आई एस ओ : 50001

 

ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली के अंतर्गत महत्वपूर्ण ऊर्जा पहलुओं की पहचान, उनके प्रभावी उपयोग, प्रचालन दक्षता, अनुश्रवण तंत्र आदि शामिल हैं| ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली से संगठन को विभिन्न प्रचालन उपायों, ऊर्जा दक्ष उपस्कर व डिजाइन की अधिप्राप्ति के माध्यम से ऊर्जा के प्रभावी उपयोग हेतु ध्यानकेंद्रित करने एवं संगठन के ऊर्जा निष्पादन संबंधी उद्देश्यों व लक्ष्यों की सतत समीक्षा द्वारा उनमें सुधार लाने में सहयोग मिलता है|

आर आई एन एल को इसके पहले दिसंबर-2010 में ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली हेतु बी एस ई एन: 16001 से प्रमाणित किया गया| आर आई एन एल ने अगस्त-2012 में अपनी ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली का आई एस ओ : 50001 के अनुरूप उन्नयन किया| आर आई एन एल ही मात्र ऐसा सार्वजनिक उपक्रम है, जिसने आई एस ओ: 50001 ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली को अपनाया है|

ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली के उपयोग के माध्यम से ऊर्जा खपत एवं हरित गैस उत्सर्जन में कमी लाने हेतु लगभग 100 ऊर्जा प्रबंधन कार्य योजनाएँ अपनाई गईं|

 

 

ऊर्जा लेखापरीक्षा

 

आर आई एन एल में बी ई ई से प्रमाणित 15 ऊर्जा लेखापरीक्षक कार्यरत हैं, जो उपस्कर ऊर्जा लेखापरीक्षा आयोजित करते हैं और जिनकी संस्तुतियाँ कार्यान्वित की जाती हैं|