भारत के माननीय राष्ट्रपति महोदय ने आर आई एन एल को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया    25-Sep-2018     Read in English
आर आई एन एल-वी एस पी को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार-2018 प्राप्त हुआ।  यह पुरस्कार आर आई एन एल-वी एस पी को खेलों में प्रतिभाओं की पहचान एवं पोषण हेतु संगठन के सहयोग की मान्यता में प्रदान किया गया।  भारत के माननीय राष्ट्रपति महोदय श्री रामनाथ कोविंद ने आर आई एन एल-वी एस पी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री पी के रथ को नई दिल्ली में मंगलवार की शाम (25 सितंबर, 2018) को आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया।  इस अवसर पर आर आई एन एल समूह को बधाई देते हुए श्री पी के रथ ने कहा कि वी एस पी अपनी प्रचालन दक्षता एवं नवाचार के लिए ही मशहूर नहीं है, बल्कि खेलों के विकास को भी बढ़ावा दे रहा है।यहाँ उल्लेखनीय है कि आर आई एन एल ने जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खिलाड़ियों को पहचानकर उनका विकास किया है।  साथ ही उन्हें छात्रवृत्ति आदि के माध्यम से सहयोग दे रहा है।  संगठन टाउनशिप एवं गाँवों में सामूहिक खेलों को भी बढ़ावा दे रहा है।  आर आई एन एल ने खेलों के विकास हेतु विशेष हॉकी स्टेडियम, अंतर्राष्ट्रीय स्केटिंग रिंक, क्रिकेट के लिए कर्नल सी के नायुडु उक्कु स्टेडियम, वॉली बाल हेतु वुडेन फ्लोरिंग के साथ इंडोर स्टेडियम, लॉन टेनिस, वॉलीबाल, शटिल बैडमिंटन हेतु विशेष रूप से ओपेन कोर्ट्स आदि जैसे मूलसंरचनात्मक सुविधाओं का निर्माण किया है।  इन परिणामों के फलस्वरूप प्रतिभाशाली बच्चों को राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तरों पर विभिन्न पदक प्राप्त हुए।  आर आई एन एल को निगमित इकाई के रूप में खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर पहली बार पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

संबंधित वीडियो देखें


Duration in Minutes: 1:21 / Filesize: 41981.408203125 KB