महिलाएँ समाज का रुख बदलती हैं: श्रीमती वाई वी अनुराधा    09-Mar-2020     Read in English
सेवानिवृत्त आई ए एस अधिकारी श्रीमती वाई वी अनुराधा ने महिला समूह को निर्भीक होकर एवं इस आत्मविश्वास के साथ कि वे पुरुषों के बराबर ही नहीं, बल्कि कई मामलों में उनसे बेहतर हैं, के साथ समाज का रुख बदलने हेतु आमंत्रित किया। उन्होंने आज उक्कुनगरम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यह बात कही।  श्रीमती अनुराधा ने आर आई एन एल-वी एस पी की महिला कर्मचारियों को संबोधित करते हुए इस बात पर बल दिया कि महिलाओं की शिक्षा, सशक्तीकरण, प्रतिभागिता से समाज का विकास होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सफलता प्राप्त करने के लिए नेतृत्व कौशल अपनाने एवं चिंतन में बदलाव लाने की आवश्यकता है।  उन्होंने बताया कि लोग लैंगिक समानता संकल्पना का प्रचार कर रहे हैं, जिसकी शुरुआत 80 के दशक में हुई थी, लेकिन विश्व में अब तक किसी भी देश ने लैंगिक समानता हासिल नहीं की है।  उन्होंने कहा कि महिलाएँ अपने को पुरुषों से कम आँकने की हीन भावना से ग्रसित न हों। मिसेस यूनिवर्स (मार्च 2019) श्रीमती अमिता पंडा कार्यक्रम की सम्मान्य अतिथि थीं।  इस अवसर पर श्रीमती अमिता ने कहा कि महिलाओं को जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए जोखिम उठाने होंगे और अपने पेशे में महत्वाकांक्षा रखनी होगी और पुरुष प्रधान समाज में उत्कृष्टता हासिल करने हेतु स्वास्थ्य एवं मस्तिष्क का सामंजस्य बनाये रखना होगा।  उन्होंने कहा कि महिलाएँ सशक्त हो रही हैं और उन्हें धैर्य व प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहना होगा।  उन्होंने महिला कर्मचारियों को थोड़ा समय अपने शारीरिक स्वास्थ्य हेतु भी देने की सलाह दी।आर आई एन एल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री पी के रथ ने कहा कि समाज की महिलाएँ बहुत ही सहनशील हैं और वे घर व हृदय में परिवर्तन लाने एवं शांति बनाये रखने हेतु तत्पर रहती हैं।  कोई भी दिल अथवा घर महिलाओं के बिना अधूरे हैं। आर आई एन एल अपनी महिला कर्मचारियों के सशक्तीकरण एवं उन्हें विभिन्न सुविधाएँ प्रदान करने हेतु सदैव आगे रहता है।  उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में संगठन का नाम रोशन करने हेतु महिला कर्मचारियों की प्रशंसा की और कहा कि वास्तव में महिलाएँ संयंत्र के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्य करने हेतु तत्पर हैं। निदेशक (कार्मिक) श्री के सी दास ने समाज में महिलाओं की उपलब्धियों एवं उनके त्याग का स्मरण किया।  कार्यक्रम में निदेशक (वित्त) श्री वी वी वेणुगोपाल राव, निदेशक (वाणिज्य) श्री डी के मोहंती, निदेशक (परियोजना) श्री के के घोष, निदेशक (प्रचालन) श्री ए के सक्सेना, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री पी जे विजयकर, विस्टील महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती शारदा रथ ने भाग लिया। वरिष्ठ प्राधिकारी, स्टील एक्जेक्यूटिव असोसिएशन, श्रमिक संघों, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग संघ, विप्स के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी उपस्थित थीं। अतिथियों ने कार्यक्रम में सबसे पहले आर आई एन एल के महाप्रबंधक श्रीमती श्रीदेवी एवं डॉ उमा को विमेन एचीवर्स के रूप में सम्मानित किया।  उन्होंने हाल ही में सिंगापुर में आयोजित गुणवत्ता चक्र प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया।  इस अवसर पर विप्स द्वारा प्रकाशित एक समाचार-पत्र का विमोचन किया गया। महाप्रबंधक (राजभाषा) व प्रशासन प्रभारी एवं विप्स के मानद अध्यक्ष श्री ललन कुमार ने सभा का स्वागत किया।  विप्स की समन्वयक श्रीमती सरला ने कार्यक्रम में विप्स की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। विप्स की प्रधान सचिव श्रीमती जी वैदेही ने आभार निवेदन प्रस्तुत किया।  विप्स की सदस्य श्रीमती मनीषा दास ने कार्यक्रम का संचालन किया। सांस्कृति क कार्यक्रमों में खासकर वी एस पी कर्मचारियों के दिमशा नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया।