परियोजना की प्रमुख विशेषताएँ
- संयंत्र स्थान : आंध्र प्रदेश राज्य के विजयनगरम जिला, बोब्बिलि (विशाखपट्टणम से 110 किलोमीटर दूर) में आंध्र प्रदेश इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्पोरेशन लिमिटेड (ए पी आई आई सी) ग्रोथ सेंटर
- प्रमुख सुविधाएँ : कच्चामाल प्रहस्तन प्रणाली, जल व विद्युत प्रणाली, युटिलिटीज और अन्य मूलसंरचनागत सुविधाओं सहित अद्यतन प्रौद्योगिकी के साथ स्थापित दो सबमर्जड आर्क फर्नेस
- क्षमता: 37,500 टन प्रति वर्ष सिलिको मैंगनीज और 20,000 टन प्रति वर्ष फेर्रो मैंगनीज के उत्पादन की सुविधा
- परियोजना लागत : 206.07 करोड़ रुपये (सेंवेट का निवल).
- कच्चामाल: इस संयंत्र में फेर्रो एलॉय्स के उत्पादन हेतु मुख्य कच्चामाल मैंगनीज अयस्क की मॉयल, आर आई एन एल और ओ एम डी सी के विविध खानों से आपूर्ति की जाएगी|
- संसाधनों का संरक्षण :अद्यतन प्रौद्योगिकी को अपनाते हुए संयंत्र द्वारा निम्न व मध्यम श्रेणी के मैंगनीज अयस्क का भी उपयोग किया जाएगा, जो उच्च श्रेणी के प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण हेतु स्वागत योग्य कदम है|
- पर्यावरण मैत्री परियोजना : यह बैग फिल्टर आदि के साथ डस्ट एक्स्ट्रैक्शन प्रणाली की स्थापना सहित पर्यावरण मैत्री परियोजना होगी|