मूल संरचना

 

कोक ओवेन व कोयला रसायनिक संयंत्र

कोक ओवेन में तैयार कोयले के ब्लेंड को चार्ज करके वायुहीन स्थिति में 10000 से 10500 सेंटीग्रेड के तापमान पर उसे लगभग 16/19 घंटे तक गरम करके कोक के रूप में परिवर्तित किया जाता है| कार्बनीकरण प्रक्रिया के दौरान कोयले के उड़नशील तत्वों को अशोधित कोक ओवेन गैस के रूप में स्टैंड पाइप के माध्यम से मेन्स में संग्रहण किया जाता है और उसे द्रव अमोनिया के सीधे छिड़काव से शीतलित किया जाता है| गैस के तापमान को एक्जास्टर के माध्यम से 8000 सेंटीग्रेड से 800 सेंटीग्रेड तक शीतलित करके उसे कोयला रसायन संयंत्र में लाया जाता है| कोक के अवशेष को पुशर कार के माध्यम से गाइड के द्वारा कोक बकेट में ढकेल दिया जाता है| तप्त कोक को शीतलित करने हेतु शुष्क कोक शीतलन संयंत्र में लाया जाता है|

कोक बनाने की प्रक्रिया का मुख्य उप-उत्पाद अशोधित कोक ओवेन गैस है और इसमें बहुत से मूल्यवान रसायन होते हैं| कोयला रसायन संयंत्र में कोक ओवेन गैस से अमोनिया (NH3), तार एवं बेंजोल की पुन:प्राप्ति की जाती है| अशोधित कोक ओवेन गैस के प्राथमिक उप-उत्पाद अमोनियम सल्फेट (NH4)2SO4, अशोधित तार, अशोधित बेंजोल और शुद्ध कोक ओवेन गैस हैं| कोक शुष्क शीतलन संयंत्र में शीतलित कोक को तीन भागों में बाँटा जाता है, धमनभट्ठी कोक, अर्थात +25 से 70 एम एम तक का कोक धमनभट्ठी में भेजा जाता है, कोक ब्रीज, अर्थात +0 से 15 एम एम तक का कोक सिंटर बनाने हेतु भेजा जाता है और नट कोक, अर्थात +15 से 25 एम एम के कोक का उपयोग धमनभट्ठी में किया जाता है|

सुविधाएँ

  • कुल 5 कोक ओवेन बैटरियाँ हैं और प्रत्येक में 67 ओवेन हैं|
  • प्रत्येक ओवेन की आयतन क्षमता 41.6 घनमीटर है|
  • शुष्क कोयला चार्ज/ओवेन 32 टन है|

प्रमुख विशेषताएँ

  • प्रवर्तन के समय देश की सबसे बड़ी और प्रौद्योगिकी की दृष्टि से सर्वोत्कृष्ट कोक ओवेन बैटरी|
  • 7 मीटर की ऊँचाई वाली कोक ओवेन बैटरियाँ |
  • नाइट्रोजन गैस से शत प्रतिशत कोक शीतलन|
  • बी पी टी एस (बैक प्रेशर टर्बाइन स्टेशन) से व्यर्थ ऊष्मा को पुन: प्राप्त करके विद्युत उत्पादन|

क्षमता

  • उत्पादन क्षमता (पांच बैटरियों की)- 3.700 मिलियन टन धमनभट्ठी कोक उत्पादन प्रतिवर्ष

प्रवर्तन की तिथियाँ

  • बैटरी सं.1 - पहली पुशिंग - 06.09.89
  • बैटरी सं.2 - पहली पुशिंग - 31.10.91
  • बैटरी सं.3 - पहली पुशिंग - 30.07.92
  • बैटरी सं.4 - पहली पुशिंग - 12.04.09
  • बैटरी सं.5 - पहली पुशिंग - 22.12.20