मूल संरचना

 

विशेष बार मिल

यह मिल निर्विष्ट रूप में 150 मिलिमीटर x 150 मिलिमीटर x 12 मीटर और लगभग 2050 किलोग्राम वजन के कंटिन्युअस कास्ट बिलेटों के उपयोग के माध्यम से 7,50,000 टन प्लेन राउंड प्रतिवर्ष सीधे व क्वॉयल रूप में उत्पादन हेतु बनायी गयी है| मध्यम एवं उच्च कार्बनयुक्त इस्पात, केस हार्डेनिंग स्टील, कोल्ड हेडिंग क्वालिटी स्टील, इलेक्ट्रोड स्टील, स्प्रिंग स्टील, बेयरिंग स्टील और फ्री कटिंग स्टील के निर्माण हेतु इस मिल की परिकल्पना की गई है|

सुविधाएँ

  • 6 स्टैंड वाली रफिंग ट्रेन |
  • 6 स्टैंड वाली इंटरमीडियट ट्रेन |
  • 6 स्टैंड वाली प्री-फिनिशिंग ट्रेन |
  • 3 स्टैंड फिनिशिंग ट्रेन (साइजिंग ट्रेन) |
  • पेंडुलम शियर, 3 फ्लाइंग शियर एवं डिवाइडिंग शियर |
  • नियंत्रित शीतलन सुविधाएँ |
  • सीधे रूप में : चेन ट्रांसफर, कोल्ड शियर, बंड्लिंग सुविधाएँ और स्ट्रैपिंग मशीन |
  • क्वॉयल रूप में : गैरेट क्वॉयलर, कूलिंग कन्वेयर, हुक कन्वेयर, कांपैक्टिंग और स्ट्रैपिंग मशीन |

विशेषताएँ

  • हाउसिंग रहित डिजाइन वाले 21 स्टैंड युक्त सतत मिल |
  • 20 – 45 मिलिमीटर सीधे व क्वॉयल रूप में (वास्तविक प्रयोक्ता हेतु व्यर्थता में कमी) |
  • फ्री साइज रोलिंग (क्लोज्ड टॉलरेंस युक्त विशिष्ट आकार) |
  • उत्तम ग्रेन संरचना हेतु निम्न तापमान |
  • बेहतर गुणवत्ता नियंत्रण हेतु ऑनलाइन स्वचालित मापन गेज |
  • परिसज्जित उत्पादों के पैकेजिंग हेतु स्वचालित बार बंड्लिंग व स्ट्रैपिंग मशीन |

क्षमता

  • 0.75 एम टन प्रतिवर्ष| 0.90 एम टन प्रतिवर्ष तक विस्तारित उत्पादन क्षमता |

उत्पाद मिश्र

  • राउंड आकार के उत्पाद
    राउंड्स: 20 मिलिमीटर से 45 मिलिमीटर व्यास (16 मिलिमीटर से 18 मिलिमीटर के रोलिंग का विशेष प्रावधान)
    क्वॉयल: 2.0 टन (बिलेट भार के अनुरूप)
  • सीधे रूप में उत्पाद
    सीधे – 6 स्ट्रैप सहित 12.0 एम बंडल |

प्रवर्तन की तिथि

  • मिल : हॉट ट्रॉयल प्रवर्तन 3 अप्रैल 2015 और उत्पादन अक्टूबर 2015 को आरंभ किया गया |