मूल संरचना

 

इस्पात गलन शाला और सतत ढलाई

इस्पात गलन शाला में रीफ्रैक्टरी का लाइनिंग किये हुए घड़ेनुमा वेसल, जो एल डी कन्वर्टर कहलाता है, में तप्त लौह धातु में ऑक्सीजन प्रवाहित करके इस्पात बनाया जाता है| लौह बनाना एक रिडक्शन प्रक्रिया है, जबकि इस्पात बनाना ऑक्सीकरण प्रक्रिया है| इस्पात उत्पादन हेतु तप्त धातु में मौजूद कार्बन, सिलिकॉन, फास्फरस, सल्फर आदि जैसी अशुद्धियों के साथ ऑक्सीजन की अभिक्रिया कराई जाती है। इसके लिए किसी अतिरिक्त ईंधन की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि सिलिकॉन और कार्बन में ऊष्मा ऊर्जा मौजूद होती है। साथ ही इस अभिक्रिया के दौरान प्रचुर मात्रा में कार्बन मोनोआक्साइड गैस और धूल का उत्सर्जन होता है| कन्वर्टर से निकलनेवाली गैस को एकत्रित, शीतलित, साफ और पुन:प्राप्त करके उसे इस्पात संयंत्र में ईंधन के रूप में उपयोग किया जाता है| वी एस पी में पूर्ण रूप से पिघले हुए इस्पात की रेडियल प्रकार की सतत ढलाई मशीनों में निरंतर ढलाई की जाती है। परिणामस्वरूप महत्वपूर्ण ऊर्जा संरक्षण और बेहतर गुणवत्ता वाले इस्पात का उत्पादन होता है| देश में पहली बार इस तरह बड़े पैमाने पर 100% सतत ढलाई की संकल्पना की गई है|

सुविधाएँ

इस्पात गलन शाला – 1
  • तीन एल डी कन्वर्टर (133 घनमीटर प्रत्येक क्षमतावाले तीन कन्वर्टरों में से दो कन्वर्टरों का डॉग हाऊस सुविधा सहित 150 घनमीटर तक क्षमता विस्तारण करके आधुनिकीकरण किया गया है) |
  • 4-स्ट्रैंड वाले छ: सतत ब्लूम कास्टिंग मशीन |
इस्पात गलन शाला – 2
  • प्रत्येक 150 घनमीटर क्षमता वाले तीन एल डी कन्वर्टर|
  • 6-स्ट्रैंड वाला एक कंटिन्युअस बिलेट-कम-राउंड कास्टर |
  • 6-स्ट्रैंड वाले 2 कंटिन्युअस बिलेट कास्टर |
  • 5-स्ट्रैंड वाले एक कंटिन्युअस बिलेट-कम-राउंड कास्टर |
  • तप्त धातु डीसल्फराइजेशन संयंत्र (एच एम डी पी) |
  • डॉग हाऊस |
  • आर एच डीगैसर |

प्रमुख विशेषताएँ

  • इस्पात की 100% सतत ढलाई |
  • कन्वर्टर गैस का शीतलन, सफाई व पुन:प्राप्ति प्रणाली |
  • कन्वर्टर प्रक्रिया का कंप्यूटरीकरण |

क्षमता

उत्पादन क्षमता
  • इस्पात गलन शाला-1 : वास्तविक स्थापित क्षमता 3.0 एम टन द्रव इस्पात प्रतिवर्ष एवं 2.82 एम टन सी सी ब्लूम प्रतिवर्ष है| तीन कन्वर्टरों के आधुनिकीकरण के पश्चात, 3.5 एम टन द्रव इस्पात एवं 3.29 एम टन सी सी ब्लूम प्रतिवर्ष तक क्षमता का विस्तार हो गया है |
  • इस्पात गलन शाला-2 : कन्वर्टर-डी, ई व एफ से 3.8 एम टन द्रव इस्पात प्रतिवर्ष व 3.7 एम टन सी सी ब्लूम/राउंड प्रतिवर्ष |

प्रवर्तन की तिथियाँ

  • कन्वर्टर-ए – पहली हीट – 06.09.1990 / आधुनिकीकरण पश्चात पहली हीट - 16.03.2016 |
  • कन्वर्टर-बी – पहली हीट – 04.03.1991 / आधुनिकीकरण पश्चात पहली हीट - 22.05.2017 |
  • कन्वर्टर-सी – पहली हीट – 25.07.1992 / आधुनिकीकरण पश्चात पहली हीट - 27.10.2016 |
  • कन्वर्टर-डी – पहली हीट – 28.03.2014|
  • कन्वर्टर-ई – पहली हीट – 30.10.2013 |
  • कन्वर्टर-एफ – पहली हीट – 07.11.2016 |