मूल संरचना

 

वॉयर रॉड मिल

वॉयर रॉड मिल-1 : यह मिल उच्च गति व 4 स्ट्रैंड वाली टि्वस्ट रहित सतत मिल है, जिसे 8,50,000 टन वॉयर रॉड क्वॉयल प्रतिवर्ष के उत्पादन हेतु बनाया गया है| इस मिल में निर्विष्ट पदार्थ के रूप में 125 मिलिमीटर x 125 मिलिमीटर अनुप्रस्थ काट वर्ग, 9.8 से 10.4 मीटर की लंबाई और करीब 1250 किलो ग्राम वजन के रोल किये गये बिलेट का उपयोग किया जाता है| अधिकतम 0.9% कार्बन वाले इस्पात को ढालने हेतु मिल की परिकल्पना की गई है|

 

वॉयर रॉड मिल-2 : यह मिल क्वॉयल रूप में 6,00,000 टन राउंड प्रतिवर्ष उत्पादन हेतु बनाई गई है| निम्न, मध्यम एवं उच्च कार्बनयुक्त इस्पात, केस हार्डेनिंग स्टील, कोल्ड हेडिंग क्वालिटी स्टील, इलेक्ट्रोड स्टील, स्प्रिंग स्टील, बेयरिंग स्टील और फ्री कटिंग स्टील के निर्माण हेतु इस मिल की परिकल्पना की गई है| इस मिल में 150 मिलिमीटर x 150 मिलिमीटर अनुप्रस्थ काट वर्ग, 12 मीटर की लंबाई और लगभग 2100 किलोग्राम वजन के सतत ढलवें बिलेट का निर्विष्ट पदार्थ में उपयोग किया जाएगा|

सुविधाएँ

वॉयर रॉड मिल-1
  • 7 स्टैंड वाली रफिंग मिल (4 स्ट्रैंड रोलिंग) |
  • 6 स्टैंड वाली इंटरमीडियट मिल (4 स्ट्रैंड रोलिंग) |
  • 4X2 स्टैंड वाली प्री-फिनिशिंग मिल (एकल स्ट्रैंड रोलिंग) |
  • 4X10 स्टैंड वाली फिनिशिंग मिल (मॉर्गान ब्लॉक – एकल स्ट्रैंड रोलिंग) |
वॉयर रॉड मिल-2
  • 6 स्टैंड की उच्च गति वाली सिंगल स्ट्रैंड रफिंग मिल |
  • 2-स्ट्रैंड इंसुलेटेड रोलर टेबल |
  • 6 स्टैंड वाली इंटरमीडियट मिल-I |
  • 4 स्टैंड वाली इंटरमीडियट मिल-II |
  • 2X2 स्टैंड प्री-फिनिशिंग मिल |
  • 2X8 स्टैंड नो-ट्विस्ट ब्लॉक |
  • 2X4 स्टैंड वाली रेड्यूसिंग व साइजिंग मिल (आर एस एम) |

प्रमुख विशेषताएँ

  • अत्यंत स्वचालित व कंप्यूटरीकृत रोलिंग मिल |
  • 'स्टेलमोर' प्रक्रिया के माध्यम से अधिक दृढ़ता व बेहतर तन्यता के साथ वॉयर रॉडों का नियंत्रित शीतलन |
  • वॉयर रॉड मिल-2 में धात्विक तत्वों को बढ़ाने हेतु मॉर्गान द्वारा पेटेंट कराये गये एम ई टी सी एस (मॉर्गान विस्तारित तापमान नियंत्रण प्रणाली) से क्लोज्ड लूप कंट्रोल के माध्यम से तापमान बनाये रखना |

क्षमता

  • वॉयर रॉड मिल-1 : 1.050 एम टन प्रतिवर्ष |
  • वॉयर रॉड मिल-2 : 0.60 एम टन प्रतिवर्ष |

उत्पाद मिश्र

वॉयर रॉड मिल-1
  • प्लेन रॉड – 5.5 मिलिमीटर से 12.7 मिलिमीटर व्यास | हालाँकि, वर्तमान में 14 मिलिमीटर आकार तक के उत्पाद बनाये जा रहे हैं |
  • सरिया – क्वॉयल रूप में 8 मिलिमीटर, 10 मिलिमीटर और 12 मिलिमीटर |
वॉयर रॉड मिल-2
  • प्लेन रॉड – 0.5 मिलिमीटर अंतर में 5.5 से 20.0 मिलिमीटर तक| भविष्य में, 20.64 मिलिमीटर व्यास के प्लेन रॉड भी बनाये जा सकते हैं |

प्रवर्तन की तिथियाँ

वॉयर रॉड मिल-1
  • वॉकिंग हेर्थ फर्नेस – प्रज्वलन – 09.11.1990|
  • स्ट्रैंड 1 व 2 ट्रॉयल प्रचालन – 16.03.1991 |
  • स्ट्रैंड 3 व 4 ट्रॉयल प्रचालन – 21.11.1990 |
वॉयर रॉड मिल-2
  • इंट्रेग्रेटेड हॉट ट्रॉयल रन का प्रवर्तन – 04.02.2014|