कंपनी के अत्यंत महत्वपूर्ण अंशधारक ग्राहक होते हैं और आर आई एन एल व्यापार में ग्राहकों के प्रति अपने व्यवहार के संबंध में "महात्मा गाँधी" के उद्धरण का अनुपालन दृढ़ विश्वास के साथ करता है:
|
"ग्राहक हमारे परिसर में आनेवाले अत्यंत महत्वपूर्ण आगंतुक है| वह हम पर निर्भर नहीं है| हम खुद उस पर निर्भर हैं| वह हमारे कार्य में बाधक नहीं है, जबकि वही इसका उद्देश्य है| वह हमारे व्यापार के संबंध में बाह्य व्यक्ति नहीं है| वह इसका हिस्सा है| हम उसकी सेवा करते हुए उसके प्रति कोई सहायता नहीं करते हैं, जबकि वे अपनी सेवा का अवसर हमें प्रदान करते हुए हमारी सहायता करते हैं|"
|  |
आर आई एन एल ग्राहकों की जरूरतों और अपेक्षाओं की पूर्ति करने हेतु ग्राहकों के इच्छा के अनुरूप उत्पाद तथा सेवा प्रदान करने और हमेशा परस्पर मामलों को सुलझाने और ग्राहक संतुष्टि बढ़ाने की दिशा में कार्य करने के लिए सतत प्रयासरत है| |
आर आई एन एल देशीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों बाजारों में विपाणन करता है| अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी मौजूदगी न सिर्फ उत्पादों के निर्यात के लिए अवसर प्रदान करता है, बल्कि इससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्ता मानकों के अनुरक्षण में भी सहयोग मिलता है|
आर आई एन एल इस्पात बाजार में लंबे उत्पादों की श्रेणी में है और टी एम टी बार, वॉयर रॉड, राउंड, स्ट्रक्चरल, स्क्वेयर और सेमीस जैसे उत्पादों के उत्पादन और आपूर्ती भी करता है| आर आई एन एल के ग्राहक समूह निम्नलिखितानुसार वर्गीकृत हैं:
आर आई एन एल उत्पादों की आपूर्ती के लिए देशीय ग्राहक यानी परियोजना ग्राहक, औद्योगिक उपभोक्ता , खुदरे व्यापारी, एन एस आई सी और एस एस आई सी एवं ग्रामीण डीलर के साथ वार्षिक समझौता ज्ञापन करता है| इस समझौता ज्ञापन से वर्ष के दौरान नियमित आपूर्ती के माध्यम से आर आई एन एल द्वारा नियमित प्रेषण और ग्राहकों की आवश्यकताओं की पूर्ति की दिशा में मदद मिलती हैं|
: निर्माण क्षेत्र में आर आई एन एल के टी एम टी बार और स्ट्रक्चरल जैसे उत्पादों का उपयोग होता है| आर आई एन एल के लगभग 25% उत्पाद की खपत इस क्षेत्र में होती है|
आर आई एन एल भारत की दिल्ली मेट्रो, मुंबई-वर्ली सी लिंक और एक्सप्रेस हाईवे प्राजेक्ट्स आदि जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं से जुड़ते हुए गर्व का अनुभव करता है| आर आई एन एल देश के प्रमुख मेट्रो रेल परियोजनाओं, हवाई अड्डे, समुद्र पत्तन, राजमार्ग, रिफाइनरी, बिजली के संयंत्र आदि जैसी विविध मूलसंरचनागत परियोजनाओं के लिए इस्पात उत्पादों की आपूर्ती करता है|
औद्योगिक उपभोक्ता : आर आई एन एल विनिर्माण क्षेत्रों के लिए वॉयर रॉड, राउंड, स्क्वेयर और सेमीस जैसे अपने उत्पादों की आपूर्ती करता है| फोर्जिंग, फास्टेनर्स, ब्राइट बार आदि जैसे विविध क्षेत्रों में भी उत्पादों की खपत होती है और अभियांत्रिकी उद्योग, ऑटोमोबाइल क्षेत्र, रेलवे आदि में कच्चे माल के रूप में इनका उपयोग किया जाता है| इन उत्पादों से मशीन के हिस्से पुर्जे, शाफ्ट्स, एक्सेल्स, पिन, स्क्रू, नट, बॉयल, गियर बॉक्स, इलेक्ट्रोड्स, कीले आदि जैसे विविध उत्पादों का विनिर्माण किया जाता है| एम एम एस एम से मूल्यवर्धित श्रेणी के अंतर्गत स्क्वेयर का उत्पादन किया जाता है, जिसका टी एल टी श्रेणी स्ट्रक्चरल के विनिर्माण में उपयोग किया जाता है|
structural.
एन एस आई सी/एस एस आई सी : इस्पात मंत्रालय सेल, आर आई एन एल और टाटा स्टील जैसे प्रमुख उत्पादकों से विविध राज्यों में स्थित निगमों यानी राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एन एस आई सी) और लघु उद्योगों (एस एस आई सी) के लिए इस्पात उत्पादों का आबंटन करता है| ये आपूर्तियाँ भारत सरकार की नीति के अनुरूप की जाती है, जिससे एम एस एम ई के लिए कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित होती है| उचित मूल्य पर लघु उद्योगों को कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के क्रम में सरकार ने निगमों को लगभग रु.500 से रु.550 प्रति टन तक नाममात्र प्रहस्तन प्रभार पर उपलब्ध करता है, ताकि ये निगम इस्पात की सामग्री को एस एस आई इकाइयों के परिसर तक आपूर्ती कर सकें| इसके अनुरूप, आर आई एन एल विविध राज्यों में एन एस आई सी और एस एस आई सी को इस्पात उत्पाद्कों की आपूर्ती करता है|
खुदरे व्यापारी
: खुदरे व्यापारी आर आई एन एल के महत्वपूर्ण वितरण चैनल है| यह चैनल शाखा बिक्री कार्यालय, स्टॉक यार्ड, विपणन संपर्क कार्यालय (एम सी ओ) और परेषण बिक्री अभिकर्ता (सी एस ए) के रूप में वर्गीकृत आर आई एन एल के वितरण नेटवर्क के अतिरिक्त एक वितरण चैनल के रूप में कार्य करता है| यह चैनल लघु मात्रा में माल लेने के इच्छुक ग्राहकों की आवश्यकताओं की पूर्ती की दिशा में भी कार्य करता है| पूरे देश में लगभग 150 से अधिक खुदरे व्यापारी मौजूद हैं|
जिला स्तरीय डीलर (डी एल डी)/ग्रामीण डीलर (आर डी):
: भारत में, लगभग देश के 70% आबादी ग्रामीण भारत में निवास करते हैं और इस क्षेत्र में इस्पात की खपत बढ़ने की संभावना ज्यादा है| देश के कोने-कोने में इस्पात की उपलब्धता को सुनिश्चित करने की दृष्टि से और ग्रामीण क्षेत्रों में इस्पात की खपत बढ़ने की संभावनाओं के मद्देनजर, आर आई एन एल ने जिला स्तरीय डीलर (डी एल डी) और ग्रामीण डीलरशिप योजना (आर डी एस) का शुभारंभ किया| इस नेटवर्क के माध्यम से, अर्ध-शहरीय और ग्रामीण ग्राहकों की आवश्यकताओं की पूर्ती की जाती है| पूरे देश में मौजूद 450 से अधिक जिला स्तरीय डीलर और ग्रामीण डीलर सहित आर आई एन एल का नेटवर्क है| कंपनी नियमित रूप से अपने नटवर्क का विस्तारण कर रहा है|
निर्यात ग्राहक
तटीय आधारित संयंत्र होने के कारण आर आई एन एल को निर्यात की सुविधा अधिक है| इस सुविधा से लाभ प्राप्त करने के लिए कंपनी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अपने उत्पादों का निर्यात करने पर विशेष जोर दे रहा है| अपने पूर्ण प्रचालन की शुरूआत से ही आर आई एन एल अपने उत्पादों का निर्यात कर रहा है| कम अवधि में, आर आई एन एल ने गुणवत्तापूर्ण इस्पत निर्यातक के रूप में अपनी छवि बनायी है| आर आई एन एल को नियमित निर्यात निष्पादन के लिए मान्यता देने के क्रम में भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय द्वारा स्टॉर ट्रेडिंग हाउस स्टेटस प्रदान किया गया है| आर आई एन एल ने इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट्स प्रमोशन काउंसिल द्वारा भी नियमित निर्यात के लिए पुरस्कार प्राप्त किया| आर आई एन एल के लौह और इस्पात उत्पाद चीन, नेपाल, श्रीलंका, बंगलादेश, दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड, कनडा, अमेरिका संयुक्त राज्य, इंडोनेशिया, दक्षिण आफ्रीका, थाईलैंड, मलेशिया, वियत्नाम, जापान, तैवान, नैजीरिया आदि देशों में निर्यात किया जाता है|
निर्यात की मात्रा में बढ़त हेतु, आर आई एन एल ने एक अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रभाग की स्थापना की और श्रीलंका के कोलंबो में स्थित विश्व व्यापार केंद्र (डब्ल्यू टी ओ) में अपना प्रथम अंतर्राष्ट्रीय विपणन कार्यालय (आई एम ओ) को प्रारंभ किया| आर आई एन एल के सेमीस श्रीलंका को निर्यात किए जाते हैं, जहाँ इन उत्पादों को टी एम टी रीबार के रूप में परिवर्तित करके उस देश में विपणन किया जाता है|
-
परियोजना ग्राहक: : देश के प्रमुख मूलसंरचना के विकास से संबंधित ग्राहक :
-
औद्योगिक उपभोक्ता :
उद्देश्य : व्यापार हेतु बेहतर कंपनी बनना|
विशिष्टताएँ
-
ग्राहकों की आवश्यकताओं तथा अपेक्षाओं की पूर्ति करने की दिशा में हमेशा प्रतिबद्ध रहना|
- ग्राहकों के साथ हमारे सभी प्रकार के व्यवहारों में पारदर्शिता को बनाए रखना|
- गुणवत्तापूर्ण उत्पादों और सेवाओं में सुधार लाने की दिशा में सतत प्रयासरत रहना|
- हमारे व्यापार और विकास में ग्राहकों को हिस्सेदार के रूप में मानना|
- सामग्री की आपूर्ती में ग्राहकों की संतुष्टि प्राप्त करना और ग्राहकों की आकस्मिक आवश्यकताओं की पूर्ति करना|
- एक बेहतर व्यापार माहौल का सृजन करना और ग्राहकों और संगठन दोनों के हितों की रक्षा करना|
- धन की महत्ता को बढ़ाने हेतु प्रयासरत और पूर्ण संरक्षण एवं सरोकार के साथ संबंधों को बनाए रखना|
आर आई एन एल बाजार में आर आई एन एल के उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु उत्पाद प्रचार के तहत कई पहल उठा रहा है| ऐसे कुछ पहल नीचे प्रस्तुत हैं:
-
प्रधान मेट्रो शहरों में वास्तुशिल्प, अभिकल्पकार, बिल्डर, परामर्शदाता आदि के लिए कार्यशालाओं का आयोजन|
- ग्रामीण विपणन बैठक द्वारा “ग्रामीण क्षेत्रों में इस्पात खपत” का प्रचार-प्रसार|
- महत्वपूर्ण खेलकूदों, समारोहों आदि के दौरान विज्ञापन|
- स्थानीय भाषा में उत्पाद फिल्म की तैयारी और स्थानीय केबुल नेटवर्क द्वारा उसका प्रासारण|
- उत्पाद की विशिष्टताओं और संपर्क व्यक्तियों के विवरण के साथ एक सी डी की तैयारी|
- बस, बस अड्डे में होर्डिंग्स, हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन और प्रमुख जगहों में विज्ञापन लगाना|
- स्टॉकयार्ड, खुदरे व्यापारी, जिला स्तरीय डीलर, ग्रामीण डीलर के क्षेत्रों में ग्लो साईन बोर्ड लगाना|
- समाचार पत्र और पत्रिकाओं के माध्यम से उत्पाद अभियान|
- आर आई एन एल के उत्पादों के प्रदर्शन के लिए प्रदर्शिनियों में भाग लेना|
- ग्राहकों के बीच परिचालन हेतु उत्पाद ब्रोचर का प्रकाशन|
|
|