आर आई एन एल के संज्ञान में आया है कि कुछ अनैतिक तत्व आर आई एन एल/वाइजाग स्टील के इस्पात उत्पादों की आपूर्ति के बहाने फर्जी पहचान, जैसे संपर्क विवरण, ईमेल आईडी, डोमेन नाम/वेबसाइट लिंक आदि का उपयोग करके धन उगाही कर रहे हैं।
ग्राहकों, आम जनता और संभावित ग्राहकों को एतद्वारा सूचित किया जाता है कि आर आई एन एल / विशाखपट्टणम इस्पात संयंत्र द्वारा निर्मित उत्पादों, टी एम टी रीबार पर वाइजाग टी एम टी और स्ट्रक्चरल उत्पादों पर वाइजाग उक्कु उकेरा होता है।
यह भी सूचित किया जाता है कि आर आई एन एल/विशाखपट्टणम इस्पात संयंत्र के शाखा बिक्री कार्यालयों से ही संपर्क एवं चर्चा करें। आर आई एन एल के शाखा बिक्री कार्यालयों एवं उनके संपर्क सूत्र का विवरण www.vizagsteel.com. > Marketing > Network पर उपलब्ध है।
राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) , विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र की कॉर्पोरेट इकाई इस्पात मंत्रालय के अधीन एक नवरत्न सार्वजनिक उपक्रम है। विशाखापत्तनम स्टील प्लांट को विजाग स्टील कहा जाता है। यह देश का पहला तट आधारित इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट है और यह ग्राहकों को खुश करने वाले अपने गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के लिए जाना जाता है। यह लंबे उत्पादों में एक मार्केट लीडर है और यह विविध औद्योगिक क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करता है। यह आईएसओ 9001: 2008 (वर्तमान में 20175), आईएसओ 14001: 2004 (वर्तमान में 2017), ओएचएसएमएस 45001:2018 और आईएसओ / आईईसी 27001: 2022 मानकों को प्रमाणित करने वाला पहला स्टील प्लांट है। यह आईएसओ 50001: 2011 (वर्तमान में 2018) - एनर्जी मैनेजमेंट सिस्टम्स प्रमाणित करने वाला पहला PSE भी है और इसने s / w विकास के लिए CMMI स्तर 3 प्रमाणन प्राप्त किया है।
राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड