प्रशिक्षण व विकास केन्द्र

राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड, विशाखपट्टणम में अवस्थित प्रशिक्षण केन्द्र कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के साथ-साथ अन्य संगठनों को भी प्रशिक्षण सुविधाएँ प्रदान करता है|

    

वर्ष 2013-14 के लिए प्रशिक्षण कैलेंडर का प्रारूप
प्रशिक्षण संबंधी पूर्ण जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें: प्रशिक्षण कैलेंडर

वैजाग स्टील में व्यावसायिक प्रशिक्षण के दिशा-निर्देशों हेतु यहाँ क्लिक करें : दिशा-निर्देश


विकास कार्यक्रमों की विशेषताएँ

·        शिखर स्तर और प्रशिक्षण सलाहकार समितियों के माध्यम से उच्चस्तरीय प्रबन्धन की भागीदारी|

·        वार्षिक सर्वेक्षणों द्वारा प्रशिक्षण की आवश्यकताओं की पहचान|

·        विशेष रूप से बनाई गई ऑन-लाइन ‘प्रशिक्षण सूचना प्रणाली' के माध्यम से वार्षिक प्रशिक्षण कैलेंडर और नामांकन तैयार करना| इसके माध्यम से प्रत्येक कर्मचारी का प्रशिक्षण अभिलेख विभागाध्यक्षों को भी उपलब्ध रहता है|

·        विशेषज्ञ प्रबंधकों के परामर्श से पाठयक्रम तैयार करना|

·        प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने हेतु तीन-स्तरीय मूल्यांकन|

·        फीडबेक के आधार पर निरंतर समीक्षा और सुधार|

·        आंतरिक वक्ताओं के विकास पर बल देना|

·        'ब्रिटिश स्टील' के सहयोग से इकाई प्रशिक्षण (कार्य का प्रशिक्षण) प्रणाली का विकास और कार्यान्वयन|

हमारी सेवाओं का लाभ उठानेवाले संगठन :

·                    स्टील अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएसपी, आरएसपी, बीएसपी, बीओएसपी)

·                    बेल्लारी स्टील और एलॉयस लिमिटेड

·                    इस्पात मेटालिक्स इंडिया लिमिटेड

·                    नीलांचल इस्पात निगम लिमिटेड

·                    एन टी पी सी, रामगुंडम

·                    स्थानीय संगठन: बी एच पी वी, एच पी सी एल, डी सी आई एल, एच जेड एल, एन एम डी सी आदि.

सुविधाएँ और संसाधन :

पारंपरिक कार्यशालाओं के अतिरिक्त इस प्रकार की कुछ विशेष सुविधाएँ उपलब्ध हैं|

·                    हाईड्रालिक्स अनुभाग - पी एल सी द्वारा नियंत्रित प्रशिक्षण किट, उपस्करों के पारदर्शी नमूने आदि|

·                    उपयोग किये जानेवाले विभिन्न प्रकार के पंपों/वाल्वों के कट सेक्शन्स|

·                    सामग्री प्रहस्तन अनुभाग|

·                    पी एल सी, माइक्रो प्रॉसेसर प्रशिक्षण किट्स, आइ सी ट्रैनर्स आदि सहित इलेक्ट्रानिक प्रयोगशाला|

·                    कंप्यूटर प्रयोगशाला|

·                    21000 पुस्तकों, 21000 भारतीय व अंतर्राष्ट्रीय मानकों और 100 से अधिक पत्रिकाओं वाला समृद्ध पुस्तकालय|

·                    आधुनिक दृश्य-श्रव्य साधनों से लैस कक्षाओं के सुसज्जित कमरे और वातानुकूलित सम्मेलन कक्ष|

·                    वातानुकूलित प्रेक्षागृह|

·                    कार्य के प्रशिक्षण हेतु उत्कृष्ट सुविधाएँ|

·                    उच्च शिक्षण प्राप्त और प्रशिक्षित वक्तागण|

·                    प्रशिक्षणार्थियों के लिए छात्रावास सुविधाएँ|

अधिक जानकारी हेतु कृपया संपर्क करें :

उप महा प्रबन्धक (प्रशिक्षण)-प्रभारी, फोन-0891-2518426, फैक्स-0891-2519537

ई-मेल : hod.trg@vizagsteel.com