वाइजाग स्टील स्टाल ने विशाखा उत्सव में विशाखा निवासियों को प्रभावित किया   25-Jan-2015
Read in English
Tweet | ![]() |
विशाखपट्टणम इस्पात संयंत्र ने 23 से 25 जनवरी, 2015 तक आयोजित विशाखा उत्सव के दौरान समुद्र तट पर एक स्टाल लगाया। इस स्टाल में धमन भट्ठी, कोक ओवेन व इस्पात गलन शाला के वर्किंग माडेल लगाये गये। हजारों लोगों ने वी एस पी का स्टाल देखा और जनसामान्य को वी एस पी की गतिविधियों से अवगत कराने के प्रयासों की सराहना की। कंपनी की महिला कर्मचारियों द्वारा रोज शाम को ‘जल संरक्षण पर मूक अभिनय कार्यक्रम’ प्रस्तुत किया। अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री पो मधुसूदन ने निदेशक (प्रचालन) श्री डी एन राव, निदेशक (वित्त) श्री टी वी एस कृष्ण कुमार एवं महाप्रबंधक (ई आर पी व सी सी) डॉ एस एन राव के साथ स्टाल देखा और युवा महिला कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत ‘मूक अभिनय कार्यक्रम’ भी देखा। उन्होंने स्टाल देखनेवाले लोगों को संबोधित किया और जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने जल संरक्षण के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के आयोजन हेतु महिला कर्मचारियों की प्रशंसा की। उन्होंने धमन भट्ठी, कोक ओवेन व इस्पात गलन शाला के सभी तीन समूहों को विशाखपट्टणम की जनता को वी एस पी के बारे में जानकारी देने के प्रयासों हेतु बधाई दी। वी एस पी ने 23 जनवरी 2015 को आयोजित विशाखा उत्सव समारोह के दौरान ‘टेब्लो’ के माध्यम से संयंत्र की गतिविधियों, उपलब्धियों, प्रौद्योगिकी एवं राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका का विवरण दिया।
संबंधित वीडियो देखें
Duration in Minutes: 0:47 / Filesize: 11864.517578125 KB