स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न    15-Aug-2021     Read in English
  उक्कुनगरम में स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय उत्साह के साथ मनाया गया| आज उक्कुनगरम में आर आई एन एल – वाइजाग स्टील ने राष्ट्र के साथ मिलकर 75वाँ स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत होकर मनाया| आर आई एन एल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (अतिरिक्त प्रभार) श्री डी के मोहंती ने उक्कुनगरम के तृष्णा मैदान में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों की सलामी ली| यह आयोजन कोविड-19 की सावधानियों के साथ कुछ सीमित संख्या में गणमान्य लोगों तक प्रत्यक्ष रूप से देखने के लिए प्रतिबंधित था| आर आई एन एल के इस 74वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को ट्वीटर हैंडल एवं यू-ट्यूब पर सीधा प्रसारण हेतु उपलब्ध कराया गया था| इस अवसर पर कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को संबोधित करते हुए श्री मोहंती ने आर आई एन एल के सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और होमगार्ड्स के जवानों, आपूर्तिकारों, ग्राहकों, भागीदारों, अंशधारकों एवं आर आई एन एल के सभी शुभचिंतकों को हार्दिक बधाई दी, जो इसकी इस लंबी यात्रा के सहभागी रहे हैं| उन्होंने उन सभी शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी, जिन्होंने ‘आजाद भारत’ के सपनों को साकार करने के लिए अथक प्रयास किया और अनंत उद्यम किया| उन्होंने भारत सरकार द्वारा देश भर में भारत के अमृत महोत्सव अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने के प्रयासों की सराहना की। यह नागरिक सहभागिता हेतु संचालित है, जो एक जन आंदोलन के रूप में परिवर्तित होगा और इस छोटे से बदलाव से राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय बदलाव आएगा| उन्होंने बताया कि आर आई एन एल महामारी जैसी एक कठिन दौर से गुजर चुका है| उन्होंने महामारी के समय आर आई एन एल के कोविड योद्धाओं के द्वारा दर्शाए गए समर्पण, साहस और स्वार्थहीन सेवा के लिए उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की और उनकी प्रशंसा की| उन्होंने बताया कि वी एस जी एच और ओ एच एस आर सी के द्वारा 30000 से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं| नियमित कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के अलावा स्वास्थ्य सेवा कार्यकर्ता, फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं, संविदा कामगारों एवं अन्य कई तरह के लोगों को टीका लगाया गया है| उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग बाकी रह गए हैं उनके लिए 10000 और टीके खरीदे जा रहे हैं| आर आई एन एल समूह को बधाई देते हुए उन्होंने बताया कि नवंबर 2020 से कुछ विशेष उपलब्धियों के साथ उनका प्रयास उल्लेखनीय रहा है| श्री मोहंती ने बताया कि राष्ट्रनिर्माण में आर आई एन एल का योगदान महत्वपूर्ण रहा है, भले ही वह छोटा हो और अभी पुन: योगदान देने हेतु तैयार हो रहा है|  उत्पादन के मामले में पहली तिमाही, अब तक औसत ओवेन पुशिंग, बेस मिक्स प्रिपरेशन, सकल सिंटर, तप्त धातु, द्रव इस्पात, बिक्रीयोग्य इस्पात एवं मूल्यवर्धित इस्पात के मामले में श्रेष्ठतम तिमाही रही है| श्री मोहंती ने कहा कि उत्पादन की लगभग सभी इकाइयों ने जुलाई का श्रेष्ठतम निष्पादन दर्ज किया है| श्री मोहंती ने आगे बताया कि इस दौरान आर आई एन एल उत्पाद मिश्र के पुन: इष्टतमीकरण पर ध्यानकेंद्रित कर रहा है और प्रमुख बाजारों, उच्च श्रेणी के मूल्यवर्धित उत्पादों पर ध्यान केंद्रित किया हुआ है|आर आई एन एल समूह की प्रशंसा करते हुए श्री मोहंती ने कहा कि व्यवधानों के बावजूद भी आर आई एन एल ने अपनी उत्कृष्टता को बनाए रखा और अनेक पुरस्कारों से उसे मान्यता प्राप्त हुई है| अभी तुरंत भविष्य में अस्तित्व बनाए रखने हेतु हमें लागत में कमी लाने, उपयोग व मार्जिन में सुधार करने, प्रक्रिया दक्षता एवं उत्पादकता में बढ़ोत्तरी करने, बेकार पड़ी संपत्तियों जैसे भू-संपदा का मुद्रीकरण करने एवं नकदी का प्रवाह बनाए रखने की कार्यनीति बनानी होगी| श्री मोहंती ने प्रौद्योगिकी एवं व्यक्तिगत स्तर पर उच्च स्तर के आत्मानुशासन पर बल देने, लागत नियंत्रण पर जोर देने, ग्राहक आह्लाद पर ध्यान देने और विभिन्न संसाधनों का इष्टतम उपयोग करने पर बल देकर आर आई एन एल को सतत विकास पथ पर अग्रसर रखने के लिए अपील की| स्वतंत्रता दिवस समारोह के क्रम में योग प्रदर्शन, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल श्वान दल प्रदर्शन, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा अग्नि प्रदर्शन एवं हथियार प्रदर्शन भी किए गए|  इस अवसर पर निदेशक (वित्त) श्री वी वी वेणुगोपाल राव, निदेशक (परियोजना) श्री के के घोष,  निदेशक (प्रचालन) श्री ए के सक्सेना, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री के वी नागिरेड्डी, केंद्रीय  औद्योगिक सुरक्षा बल के वरिष्ठ कमांडेंट श्री नीलेश कुमार, वरिष्ठ अधिकारी, स्टील एक्जेक्यूटिव असोसिएशन, श्रमिक संघों, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति असोसिएशन, अन्य पिछड़े वर्ग एवं विप्स के प्रतिनिधि उपस्थित थे|