आर आई एन एल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री अतुल भट्ट ने उत्कृष्ट ऊर्जा दक्ष इकाई पुरस्कार की प्राप्ति के उपलक्ष्य में आर आई एन एल समूह को बधाई दी    10-Nov-2021     Read in English
ऊर्जा प्रबंधन में उत्कृष्टता हेतु 24 से 27 अगस्त, 2021 तक ऑनलाइन में आयोजित जी बी सी राष्ट्रीय पुरस्कार प्रतियोगिता में सी आई आई द्वारा नवरत्न सार्वजनिक इस्पात कंपनी आर आई एन एल-वी एस पी को संगठन में ऊर्जा संरक्षण प्रयासों की मान्यता में उत्कृष्ट ऊर्जा दक्ष इकाई पुरस्कार प्रदान किया गया।  श्री भट्ट ने इस अनोखी उपलब्धि हेतु वी एस पी समूह को बधाई दी और बताया कि यह पुरस्कार वास्तव में ऊर्जा संरक्षण के प्रति पूरे कार्यदल की प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करता है।उन्होंने इस्पात उत्पादन प्रक्रिया के प्रमुख मापदंड ऊर्जा खपत में अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्किंग हासिल करने हेतु कर्मचारियों को प्रेरित किया।  आर आई एन एल को लगातार चार वर्षों (2017, 2018, 2019, 2020, 2021) के लिए उत्कृष्ट ऊर्जा दक्ष इकाई पुरस्कार जीतने के उपलक्ष्य में तीसरी बार राष्ट्रीय ऊर्जा लीडर पुरस्कार भी प्राप्त हुआ।