आर आई एन एल में प्रतिष्ठा सप्ताह समारोह मनाया गया   18-Dec-2021
Read in English
Tweet | ![]() |
‘आजादी का अमृत महोत्सव, कार्यक्रम के तहत 1971 के युद्ध में भारत की विजय को आर आई एन एल-वी एस पी में 13 से 19 दिसंबर 2021 तक प्रतिष्ठा सप्ताह समारोह’ अंश के रूप में मनाया गया|इस संदर्भ में आज प्रात: उक्कुनगरम में एक ‘वॉक’ का आयोजन किया गया| इसमें उक्कुनगरम टाऊनशिप के विभिन्न विद्यालयों के एन सी सी कैडेटों (बालक व बालिका) के साथ-साथ होमगार्ड्स, कर्मचारी एवं आस-पास के युवाओं सहित लगभग पाँच सौ लोगों ने भाग लिया|उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री अभिजीत चक्रवर्ती ने 1971 के युद्ध में भारत की विजय की याद दिलाई और देश के विकास में सहयोग देने हेतु युवाओं को कड़ी मेहनत करने की नसीहत दी| उन्होंने खेल की विभिन्न विधाओं में नियमित रूप से कार्यक्रम करने और विभिन्न प्रकार के खेलों एवं कीड़ाओं में प्रभावी प्रशिक्षण देने के लिए भी खेल विभाग को बधाई दी|