विशाखपट्टणम इस्पात संयंत्र की आधुनिक रोलिंग मिलों में से मीडियम मर्चेंट व स्ट्रक्चरल मिल (एम एम एस एम) भी एक है| 8,50,000 टन प्रतिवर्ष उत्पादन क्षमता वाली यह सतत एकल स्ट्रैंड मिल है| इस मिल की प्रमुख विशेषता यह है कि इसमें यूनिवर्सल स्टैंडों के उपयोग के माध्यम से भारत में पहली बार यूनिवर्सल बीम (पैरलल और वाइड रेंज दोनों) रोल किये गये हैं| समान वजन के पारंपरिक बीम की तुलना में पैरलल फ्लेंज बीम अधिक जड़त्व व उच्च परिभ्रमण त्रिज्या के कारण मजबूत और सख्त होते हैं|
|