आर आई एन एल की हॉकी टीम ने विशाखपट्टणम जिला हॉकी एसोसिएशन टीम से मैत्री हॉकी मैच जीता     27-Aug-2023     Read in English
आर आई एन एल के खेल विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस और ख्यातिप्राप्त हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के अवसर पर 29 अगस्त को विशाखपट्टणम इस्पात संयंत्र के उक्कुनगरम टाउनशिप के हॉकी फील्ड सेक्टर-1 में मैत्री हॉकी मैच का आयोजन किया गया। आज का दिन राष्ट्रीय खेल नायकों और चैंपियनों को भी समर्पित है, जिन्होंने अपने योगदान एवं लगन से देश को ख्याति दिलाने में योगदान दिया है।आर आई एन एल की हॉकी टीम ने अंतत: पेनाल्टी शूटआउट के जरिए मैच को 8-7 के स्कोर के साथ जीत लिया। आर आई एन एल की हॉकी टीम में कर्मचारी और आश्रित शामिल थे। मुख्य अतिथि श्रीमती एन भानु, महाप्रबंधक (प्रशिक्षण), एल एंड डी सी (अधिगम और विकास केंद्र), आर आई एन एल ने महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद को श्रद्धांजलि अर्पित की और खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। आर आई एन एल के खेल विभाग के समूह, खिलाड़ियों, हॉकी प्रेमियों ने बड़ी रुचि के साथ इस कार्यक्रम का आनद उठाया।