आर आई एन एल को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार – प्रथम पुरस्कार प्राप्त   14-Sep-2019
Read in English
Tweet |
आर आई एन एल-वी एस पी को वर्ष 2018-19 के लिए राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन हेतु भारत सरकार के राजभाषा कीर्ति पुरस्कार (प्रथम पुरस्कार) से सम्मानित किया गया।
आर आई एन एल-वी एस पी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री पी के रथ ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित ‘राष्ट्रीय हिंदी दिवस समारोह’ में माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह एवं माननीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय एवं श्री जी किशन रेड्डी के करकमलों से यह पुरस्कार ग्रहण किया।
उपर्युक्त समारोह में आर आई एन एल के निदेशक (कार्मिक) श्री किशोर चंद्र दास भी उपस्थित थे। श्री रथ ने संगठन में राजभाषा के प्रयोग को बढ़ावा देने और कंपनी का नाम रोशन करने हेतु आर आई एन एल समूह की प्रशंसा की।