आर आई एन एल शीर्ष प्रबंधन 30 दिसंबर 2023 को तीसरी धमन भट्ठी शुरू करने की योजना के साथ आगे बढ़ रहा है    18-Dec-2023     Read in English
यह कुछ श्रमिक संघों द्वारा किए गए दावों के आधार पर मीडिया द्वारा कुछ समाचारों के हाल ही के प्रकाशन के संदर्भ में है। आपको सूचित किया जाता है कि: आर आई एन एल की एक सुदृढ़ एवं पारदर्शी अधिप्राप्ति नीति व गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली है। आर आई एन एल के उत्पाद विनिर्माण प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में गुणवत्ता की सख्त जांच के कारण घरेलू एवं निर्यात दोनों बाजारों में उत्कृष्ट गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं। संगठन का कायापलट करके उसे नकद लाभ प्राप्त करने की स्थिति में लाने हेतु यह जरूरी है कि कंपनी स्थापित क्षमता के अनुरूप उत्पादन करे।आर आई एन एल के प्रबंधन ने कंपनी के लिए अपेक्षित चलनिधि की प्राप्ति हेतु नीतिगत योजना बनाई है, जिसकी कार्यपालकों एवं श्रमिक संघों के साथ चर्चा की गई है तथा प्रबंधन 30 दिसंबर 2023 से धमन भट्ठी 3 शुरु करने की योजना के साथ आगे बढ़ रहा है।  आर आई एन एल ऐसा संगठन है, जो पारदर्शिता एवं नैतिक अभ्यासों के प्रति प्रतिबद्ध है तथा संगठन ऐसे गलत समाचारों का पूर्णत: खंडन करता है।  हम मीडिया से आग्रह करते हैं कि ऐसे समाचार छापने से पहले आर आई एन एल के आधिकारिक स्रोतों से तथ्यों को सत्यापित कर लें।